बाराबंकी जनपद में बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों के पुनः संचालन की मांग को लेकर अखिल भारतीय तिवारी कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश दत्त भट्ट एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने जहांगीराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आमजन की यात्रा संबंधी समस्याओं को उठाते हुए जल्द से जल्द पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू करने की मांग की गई। जिला प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं रेल चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।
